4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैराना उपचुनाव Live : चुनाव आयोग ने मानी विपक्षी दलों की ये बड़ी बात

चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि बढ़ाने की बात कही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि जो वोटर्स ईवीएम में खराबी आने के बाद बिना वोट दिए ही चले गए थे।

2 min read
Google source verification
akhilesh

उपचुनाव Live : चुनाव आयोग ने मानी विपक्षी दलों की ये बड़ी बात

कैराना। प्रदेश के दो सीटों पर हो रहे मतदान हो रहा है। जहां ईवीएम खराब होने के बाद से ही लगातार राजनीतिक पार्टियां सवाल खड़े कर रही हैं। वहीं अब चुनाव आयोग समाजवादी पार्टी और रालोद की बात मान ली है। जिससे कहीं न कहीं भाजपा प्रत्याशियों को भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : कैराना मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह ने विपक्षी उम्मीदवार की इस बात का कर दिया समर्थन

दरअसल, चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि बढ़ाने की बात कही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि जो वोटर्स ईवीएम में खराबी आने के बाद बिना वोट दिए ही चले गए थे। वह शाम को अपना वोट डाल सकेंगे। ईवीएम खराब होने पर समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा था कि पार्टी ने आयोग से इस मामले में जल्दी से कोई निर्णय लेने की मांग है। जिसके बाद अब माना जा रहा है कि आयोग ने विपक्ष की मांग के बाद ही मतदान अवधि बढ़ाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें : पूर्व सपा सांसद ने विपक्ष पर बोला हमला,चुनाव आयोग पर भी खड़े किए सवाल

इस बाबत जानकारी देते हुए प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण बड़ी मात्रा में ईवीएम में खराबी आई। वहीं प्रत्याशियों द्वारा वोटिंग प्रतिशत में कमी आने की बात उठाए जाने के जवाब में प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम में आई खराबी के कारण चुनाव प्रभावित नहीं होगा क्योंकि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में अतिरिक्त ईवीएम मशीनें हैं।

यह भी पढ़ें : आजम खान का बीजेपी पर बड़ा अटैक, बीजेपी पर लगाया मुस्लिम वोट खरिदने का आरोप

उन्होंने कहा कि भयंकर गर्मी के कारण महज 15 फीसदी मशीनें ही खराब हुईं जिन्हें बदल दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं से वोट डलवाए जाएंगे, फिर इसमें चाहे रात के 12 ही क्यों न बज जाए। हमने 25 फीसदी ईवीएम मशीनों को रिजर्व रखा है। हम लोग लगातार जिलाधिकारी के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें : उपचुनाव Live- यहां पथराव के बाद हुई फायरिंग

एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि अभी न तो कैराना और न ही नूरपुर में पुनर्मतदान की संभावना नहीं है। चुनाव से पहले सभी ईवीएम और वीवीपैट की अच्छे से जांच हुई थी। कहीं पर भी किसी भी व्यक्ति को मतदान से रोका नहीं जा रहा। दोनों ही जगह वोट डलवाए जाएंगे।

वहीं बिजनौर जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने पत्रिका को बताया कि गर्मी को देखते हुए वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है। शाम 6 बजे तक जितने भी वोटर आएंगे उनसे वोट डलवाया जाएगा। फिर इसमें चाहे कितना भी समय लग जाए। वहीं बताया जा रहा है कि रामगोपाल यादव और अजीत सिंह ने चुनाव आयोग जाकर वोटिंग की समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी।