4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: इस बड़े मुस्लिम नेता को बनाया जा सकता है कांग्रेस का प्रदेश अध्‍यक्ष

सोनिया गांधी को अंतरिम अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद उत्‍तर प्रदेश पर हैं निगाहें 2019 के लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर ही जमानत बचा पाई थी कांग्रेस बसपा ने मेरठ निवासी मुनकाद अली को बनाया है प्रदेश अध्‍यक्ष

2 min read
Google source verification
congress

सहारनपुर। कांग्रेस में अंतरिम अध्‍यक्ष बनाने के बाद अब उत्‍तर प्रदेश अध्‍यक्ष को लेकर भी कयास लगाए जाने हैं। इसके लिए कांग्रेस के एक बड़े मुस्लिम नेता का नाम भी समने आया है। लोकसभा चुनाव के बाद उनको प्रियंका गांधी ने दिल्‍ली भी बुलाया था। इसके बाद ही उनके प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई थी।

राज बब्‍बर ने दिया था इस्‍तीफे का प्रस्‍ताव

कांग्रेस में राहुल गांधी के इस्‍तीफे के बाद अध्‍यक्ष पद को लेकर काफी मंथन चला लेकिन सोनिया गांधी को अंतरिम अध्‍यक्ष की कमान सौंपी गई। अब उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस अध्‍यक्ष को लेकर भी निगाहें लगी हुई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष राज बब्‍बर के इस्‍तीफे की पेशकश के बाद इसको लेकर चर्चा हो गई थी। हालांकि, उनका त्‍यागपत्र अभी स्‍वीकार नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: BJP विधायक Sangeet Som को लेकर शासन ने लिया बड़ा फैसला, मुकदमों की रिपोर्ट मांगी- देखें वीडियो

लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारी कांग्रेस

राज बब्बर के नेतृत्व में कांग्रेस 2017 में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा और फिर 2019 का लोकसभा चुनाव बुरी तरह हार गई। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस तीन सीटों पर ही जमानत बचा पाई थी। इसमें एक सीट सहारनपुर की भी थी। इस पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्‍यक्ष इमरान मसूद मैदान में थे। उनको चुनाव में दो लाख से ज्‍यादा वोट मिले थे। मोदी लहर के बावजूद इमरान मसूद को इतने वोट मिले थे। इससे उनका कद और बढ़ गया था। लोकसभा चुनाव के बाद उनको प्रियंका गांधी ने दिल्‍ली भी बुलाया था। इसके अलावा वह चर्चित मुस्लिम चेहरा भी हैं।

यह भी पढ़ें:Exclusive: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के प्रस्तावक बने बसपा के ये दिग्गज विधायक, राजनीति में मचा हड़कंप

मुस्लिमों पर साध सकती है निशाना

अब उनका नाम प्रदेश अध्‍यक्ष की रेस में भी चल रहा है। बसपा द्वारा मुनकाद अली को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद अब इमरान मसूद के चांस ज्‍यादा लग रहे हैं। इसके जरिए कांग्रेस भी मुस्लिम मतों पर निशाना साधा सकती है। इस बारे में इमरान मसूद का कहना है क‍ि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह माना जाएगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Story Loader