1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस के कांस्टेबल आैर हेड कांस्टेबल की वर्दी में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस ड्रेस में आएंगे नजर

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी हुए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 12 May 2018, 4:10 PM IST

up police

शिवमणि त्यागी/सहारनपुर।उत्तरप्रदेश के पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल आैर कांस्टेबल भी अब फोल्डिंग कैप की जगह अधिकारियों की तरह ही बैरे कैप ही पहनेंगे। अभी तक पुलिस महकमे में सिर्फ अधिकारी वर्ग ही बैरे कैप लगा सकते थे और कांस्टेबल को फोल्डिंग कैप लगानी होती थी। यह व्यवस्था अंग्रेजी शासन काल से ही चली आ रही थी लेकिन अब योगीराज में इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है और अब उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही भी अधिकारियों की तरह ही बैरे कैप लगाएंगे। शनिवार से पुलिस महकमे में कांस्टेबल की फोल्डिंग कैप गुजरे जमाने की बात हो जाएगी।

इस दिन से लागू हुआ नियम

शनिवार से सिर्फ पुराने फोटो और फिल्मों में ही आपको सिपाही फोल्डिंग कैप में दिखाई देंगे। सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक के यह निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक वीपी जोगदंड की आैर से सहारनपुर पहंचे हैं। यह निर्देश उत्तर प्रदेश के सभी एसएसपी को जारी कर दिए गए हैं और आज से यूपी पुलिस में उत्तर प्रदेश के कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की कैप बदल जाएगी। अपर पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने पुलिस की कार्य प्रकृति के दृष्टिगत पुलिस विभाग के समस्त संवर्गों में नियुक्त सभी कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल जिनके लिए अभी तक फोल्डिंग कैप अनिवार्य थी । वह अब खाकी सर्च फटीग कैप के स्थान पर ऊनी बैरे कैप लगाएंगे।

हेड कांस्टेबल आैर कांस्टेबल ने इस फैसले का किया स्वागत

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी निर्देशों का पुलिस महकमे की सबसे महत्वपूर्ण और निचली कड़ी कांस्टेबल अौर हेड कांस्टेबल के लिए है। इसका उन्होंने स्वागत भी किया है। हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का कहना है कि फोल्डिंग कैप उन्हें अलग करती थी। लेकिन अब वह भी अधिकारियों की तरह ही बैरे कैप लगाएंगे।

अपने जेब खर्च से खरीदनी होगी कैप

अभी तत्कालिक रूप से यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल आैर कांस्टेबल की टोपी में जो बदलाव किया गया है। उसे खरीदने के लिए उन्हें अपनी जेब से ही पैसा खर्च करने पड़ेगे। इसके लिए शासन की ओर से या विभाग की ओर से तत्कालिन कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी। जारी निर्देशों में कहा गया है कि इसकी प्रतिपूर्ति विभागीय व्यवस्था के अनुसार वर्दी वस्तुओं के भुगतान के लिए हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को मिलने वाले वार्षिक प्रतिपूर्ति धनराशि 2250 रुपए के अंतर्गत ही की जाएगी।