सहारनपुर

Special Report- मेरठ व गाजियाबाद को पछाड़ स्‍मार्ट सिटी में शामिल हुआ सहारनपुर, हर साल मिलेंगे 100 करोड़ रुपये

चौथे राउंड में सहारनपुर को बड़ी सफलता मिली

3 min read

सहारनपुर। महानगर मेरठ और गाजियाबाद को पछाड़कर उत्तर प्रदेश का अंतिम जिला सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल हो गया है। चौथे राउंड में सहारनपुर को बड़ी सफलता मिली है। इस जिले के स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद सहारनपुर के लोगों में खुशी की लहर है। यहां के लोग अभी तक सहारनपुर को टापू बताते थे और कहते थे यह उत्तर प्रदेश का आखरी जिला है, जो एक टापू बनकर रह गया है। यहां पर विकास कभी नहीं हो सकता लेकिन अब इसके स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद यहीं लोग खुश दिखाई दे रहे हैं। अब सहारनपुर के लोगों को उम्मीद जगी है कि यहां विकास होगा। उत्तर प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद व सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही अब तक 99 शहरों की घोषणा की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें

smart City: पहली राशि के रूप में सागर को मिले 10 करोड़ रुपए

तीन राउंड में असफलता हाथ लगने से टूट रही थी उम्मीद
सहारनपुर चौथे और अंतिम ग्राउंड में स्मार्ट सिटी में शामिल हुआ है। इससे पहले तीन राउंड में सहारनपुर का स्मार्ट सिटी वाला प्रेजेंटेशन सफल नहीं हो सका और हर बार निराशा ही हाथ लगी। ऐसे में सहारनपुर के लोगों को भी अब उम्मीद नहीं लग रही थी कि उनको स्मार्ट सिटी का तोहफा मिल पाएगा। ऐसे में अंतिम चरण में सहारनपुर का स्मार्ट सिटी में शामिल होना यहां के लोगों के लिए बड़े तोहफे से काम नहीं है।

क्या कहते हैं कमिश्नर
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल का कहना है की स्मार्ट सिटी में सहारनपुर शामिल हो गया है। अब असली मेहनत शुरू होगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद प्रशासनिक अमले के अलावा हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और उसका निर्वहन भी करना होगा। अब सहारनपुर में कई प्रोजेक्ट पर काम होगा। इसके लिए सरकार से मदद जरूर मिलेगी लेकिन सहारनपुर के लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है।

क्या कहते हैं सांसद
सांसद राघव लखन पाल शर्मा का कहना है कि सहारनपुर का स्मार्ट सिटी में शामिल होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि वह 20 दिन पहले भी मंत्रालय गए थे और लगातार इसकी पैरवी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल होने के साथ-साथ एनसीआर में भी शामिल हो चुका है यानि अब सहारनपुर का संपूर्ण विकास होगा।

क्या कहते हैं मेयर
यहां के प्रथम मेयर संजीव वालिया का कहना है कि इसका स्मार्ट सिटी में शामिल होना सहारनपुर वासियों के लिए बेहद खुशी की बात है। अब सहारनपुर में विकास का नया इतिहास लिखा जाएगा।

ये होंगे फायदे
- स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद अब सहारनपुर में शहरी जीवन में सुधार होगा। लाइफ स्टैंडर्ड बढ़ेगा।

- स्वच्छ पर्यावरण पर ध्यान दिया जाएगा।

- परिवहन की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।

- प्राथमिक सुविधाएं जैसे पानी बिजली, सीवर और आवास योजनाओं को विकसित किया जाएगा।

- शहरी संसाधनों, उनके स्त्रोत और बुनियादी संरचना को विकसित करके बेहतर किया जाएगा।

- सबसे अच्छी बात यह है कि हर वर्ष विकास के नाम पर सहारनपुर को 100 करोड़ रुपए मिलेंगे।

तीन राउंड में मिलते रहे झटके
अगस्त 2015 में केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी की घोषणा की और कहा कि देश के कई शहरों को स्मार्ट सिटी में शामिल किया जाएगा। जब देश के 100 शहरों की घोषणा की गई तो उसमें उत्तर प्रदेश के 12 शहर थे। सहारनपुर के लिए उस समय यह गर्व की बात थी कि इनमें सहारनपुर का नाम भी शामिल था। इसके बाद सहारनपुर के स्मार्ट सिटी में शामिल होने की जंग शुरू हुई और पहले राउंड में उसको बड़ा झटका लगा। प्रथम राउंड में सहारनपुर 92 वें नंबर पर आया लेकिन लोगों से उम्मीद नहीं छोड़ी और दूसरे राउंड के लिए मेहनत शुरू की। दूसरे राउंड में सहारनपुर 67वें नंबर पर था। इसके बाद भी लोगों ने उम्मीद नहीं छोड़ी और अपनी मेहनत को और बढ़ाया। इसके बाद सहारनपुर 37वें नंबर पर पहुंचा। सहारनपुर के पास केवल एक मौका था और सब की धड़कन थमी हुई थी लेकिन चौथे और अंतिम राउंड में लोगों की मेहनत रंग लाई और इसको स्मार्ट सिटी में चुन लिया गया।

ये भी पढ़ें

रविवार से शुरू हो जाएगा शहामतगंज ओवरब्रिज, सपाई पहले ही फोड़ चुके हैं नारियल

Updated on:
20 Jan 2018 11:44 am
Published on:
20 Jan 2018 10:06 am
Also Read
View All

अगली खबर