10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना काल में नहीं हो पाया वैक्सीनेशन ताे अब मिलेगा मौका

कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रभावित हो गया था बच्चों का टीकाकरण अब चलेगा इंद्रधनुष अभियान

2 min read
Google source verification
किशोरी का टीकाकरण (फाइल फोटो)

किशोरी का टीकाकरण (फाइल फोटो)

सहारनपुर। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के दौरान जिन बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण प्रभावित हो गया था उन्हे अब टीके लगाए जाएंगे। बच्चों को टिटनेस, डिप्थीरिया, हेपेटाइटिस, मीजल्स-रूबेला समेत कई जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए अब एक बार फिर से अभियान तेज होगा।

दरअसल कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के दौरान जो बच्चे बच्चे छूट गए थे अब उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। बच्चों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को भी नियमित टीके लगाएं जाने हैं। से। दो साल तक के बच्चों और गर्भवतियों के लिए सात मार्च से पूरे प्रदेश में सघन मिशन इंद्रधनुष-40 के तहत अभियान चलेगा। इस विशेष अभियान में दो वर्ष तक के उन बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीके लगाएं जाएंगे जो कोरोना काल में वंचित रह गए थे। अलग-अलग रंगों के आधार पर इस अभियान को सघन मिशन इंद्रधनुष नाम दिया गया है।

पूर्व में भी टीकाकरण को गति देने के लिए मिशन इंद्रधनुष 2.0 व मिशन इंद्रधनुष 3.0 अभियान चलाए जा चुका है। अब मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान तीन चरणों में चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार पहला चरण सात मार्च से, दूसरा चार अप्रैल से और तीसरा चरण दो मई से शुरू होगा।

मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान सहारनपुर में सात मार्च से शुरू होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा ने इसकी पुष्टि की उन्होंने कहा कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगेगी और सभी को जागरूक किया जाएगा लेकिन अभियान शुरू होने से पहले ही लोगों को बताया जा रहा है कि वह इस अभियान का हिस्सा बने और जो भी बच्चे वह गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित रह गई हैं में अपना टीका जरूर लगवाएं और इस अभियान को पूर्ण कराएं।

यह भी पढ़ें: UP Election 20220 : करहल में 'नेताजी' की छवि पर चुनाव, कन्नौज में दांव पर अखिलेश की 'नाक'

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्र पर श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन होगा और सुगम