
वंदे भारत ट्रेन
देश की राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीच आज से वंदेभारत ट्रेन शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से सुबह 11 बजे इस ट्रेन को झंडी दिखाकर देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव देहरादून में मौजूद रहेंगे।
प्रथम यात्री होंगे रेल मंत्री
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वंदेभारत ट्रेन के पहले यात्री होंगे। देहरादून से ही वो ट्रेन में सवार हो जाएंगे और आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेंगे। सफर के दौरान रेल मंत्री हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, और मुजफ्फरनगर में रुकेंगे। मेरठ में भी रेलमंत्री का स्वागत होगा। सहारनपुर में जनसभा का भी आयोजन किया जा रहा है।
28 मई से यात्री भी कर सकेंगे सफर
देहरादून से दिल्ली के बीच 25 मई को वंदेभारत ट्रेन का ट्रायल है। 28 मई से यह ट्रेन यात्रियों के लिए चलेगी। सप्ताह में सात दिन यह ट्रेन चलेगी। एक दिन बुधवार को रद्द रहा करेगी। देहरादून से यह ट्रेन सुबह सात बजे रवाना होगी और 11 बजकर 45 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंच जाएगी।
देहरादून से आनंदविहार तक पांच स्टॉपेज
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से देश की राजधानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत के पांच स्टॉपेज हैं। देहरादून से चलकर सबसे पहले यह ट्रेन हरिद्वार स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद रुड़की फिर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर व मेरठ रुकेगी। गाजियाबाद में वंदेभारत ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है।
Published on:
25 May 2023 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
