
विश्व दयाल छोटन को भाजपा ज्वाइन कराते स्वतंत्रदेव सिंह
सहारनपुर। चुनाव से ठीक पहले सहारनपुर में बसपा को एक और झटका लगा है। बसपा नेता विश्व दयाल छोटन ने बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। विश्व दयाल छोटन रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रह चुके हैं।
रविवार को सहारनपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विश्वव दयाल छोटन को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। जनता का पूरा साथ भाजपा को मिल रहा है और विकास के मुद्दे के साथ भाजपा जनता के बीच आ रही है। भाजपा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया है और अब इसी आधार पर भाजपा एक बार फिर से बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
जानिए कौन है विश्व दयाल छोटन
विश्वविद्यालय छोटन बसपा में थे लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। विश्व दयाल छोटन के पिता इलम सिंह बसपा से ही तीन बार लगातार विधायक विधायक चुके हैं। इनकी मां सत्तो देवी भी एक बार बसपा से विधायक रह चुकी हैं। विश्व दयाल छोटन के पिता इलम सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के करीबियों में से माने जाते रहे हैं लेकिन पिता के बाद विश्व दयाल छोटन को अभी तक राजनीतिक जगह नहीं मिल पाई है। वह लगातार पार्टियां बदल रहे हैं और अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।
Published on:
24 Jan 2022 11:55 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
