4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saharanpur : कोर्ट ने पति को सुनाई उम्रकैद की सजा, फैसला सुनते ही बेहोश हुई पत्नी ने सदमे में तोड़ा दम

सहारनपुर के दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा होने पर सदमे में उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि बड़गांव निवासी नाथीराम ने 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया था। किशोरी के गर्भवती के बाद केस दर्ज हुआ और फिर मामला कोर्ट में पहुंचने पर दोष सिद्ध हुआ।

2 min read
Google source verification
wife-died-in-shock-after-court-sentenced-husband-to-life-imprisonment.jpg

सहारनपुर के रहने वाले दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाने के बाद सदमे में पत्नी की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामला बेहद संगीन था। 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने के आरोप में बड़गांव के रहने वाले नाथीराम पर कोर्ट में केस चल रहा था, लेकिन सभी गवाह गवाही से मुकर गए थे। इसके बाद कोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी। नाथीराम की पत्नी अदालत के फैसले से सदमे में आ गई और सजा सुनाने के तीसरे दिन सदमे में ही चल बसी। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दरअसल, हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर थाना क्षेत्र स्थित एक डेरे में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को 3 जून 2021 को तहरीर दी थी। पीड़ित पिता ने तहरीर में बताया कि एक दिन अचानक 12 साल की बेटी ने पेट में दर्द होने की शिकायत की तो वह उसे सरकारी अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे गर्भवती बताया। इसके बाद किशोरी ने माता-पिता को बताया कि जनवरी 2021 में डेरे में ही रहने वाले सहारनपुर के बड़गांव निवासी नाथीराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी के अनुसार, उसने यह बात अपने घरवालों को इसलिए नहीं बताई थी, क्योंकि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें - पत्नी को मकान मालिक के साथ इस हाल में देख पति ने उड़ा दी गर्दन, सरेंडर कर बोला- साहब... बहुत समझाया था

गवाह मुकरे तो डीएनए रिपोर्ट के आधार पर फैसला

पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर हरियाणा पुलिस ने नाथीराम के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी। मामला कोर्ट में चला तो गवाह अपनी गवाही से मुकर गए, लेकिन पुलिस ने इस मामले में डीएनए रिपोर्ट कराई थी। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी।

यह भी पढ़ें - डॉक्टर ने शराब के नशे में टल्ली होकर किया गर्भवती महिला का ऑपरेशन, जानिए फिर क्या हुआ

अदालत का फैसला सुनते ही हो गई थी बदहवास

पति नाथीराम को सजा का फैसला आते ही पत्नी कमलेश बदहवास सी हो गई। नाथीराम के बेटे दीपक व कुलदीप ने बताया कि पिता को सजा होने के बाद मां कमलेश सदमे में चली गई थी। तीन दिन तक घर में ही बेड पर रही और तीसरे दिन उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। बता दें कि यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला। अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ आरोपी पर 1.25 लाख रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया है।

Story Loader