16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल से सहारनपुर पहुंची महिला, प्रेमी के घर पहुंच कर किया हंगामा, निकाह से पहले थाने पहुंचे दूल्हे राजा

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक मामला सामने आया है, यहां शादी समारोह में पहुंचकर दूल्हे की प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया और शादी रुकवा दी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

2 min read
Google source verification

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। पूरे घर में जश्न का माहौल था, निकाह की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शादी समारोह में दूल्हे की प्रेमिका की एंट्री होती है और वह जमकर हंगामा करती है। प्रेमिका ने बताया कि दोनों पिछले सात साल से रिश्ते में हैं। दिलबहार ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि दिलबहार ने उससे गर्भपात करवाया और फिर उसे छोड़ दिया उसने यह भी आरोप लगाया कि दिलबहार ने उससे गर्भपात करवाया और फिर उसे छोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला? 

ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है। शेरपुर निवासी दूल्हा दिलबहार बारात लेकर गागलहेड़ी पहुंचा था। घर में निकाह की तैयारियां चल रही थी तभी केरल से आई एक युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया और शादी रुकवाने की मांग की। वहां पहुंचकर लड़की ने जमकर हंगामा किया। लड़की ने बताया कि दिलबहार केरल में फर्नीचर का काम किया करता था। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी। युवती का आरोप है कि दिलबहार ने उसे धोखा देकर छोड़ दिया और यहां आकर दूसरी शादी कर रहा है। उसने यह भी बताया कि 30 नवंबर को उसने केरल पुलिस में दूल्हे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।

केरल से सहारनपुर पहुंची प्रेमिका 

दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे और उसके पिता जुलफान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बारातियों को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रेमिका ने बताया कि इससे पहले भी वह कई लड़कियों को धोखा दे चुका है। इसके अलावा उसने यह भी आरोप लगाया कि दिलबहार ने उससे गर्भपात करवाया और फिर उसे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी के साथ की घिनौनी हरकत, अश्लील साइट पर डाली वीडियो, सदमे में बेटे का बिगड़ा मानसिक संतुलन

एसपी ने कही ये बात 

युवती ने बताया कि वह दिलबहार के असलीयत को लोगों के सामने दिखाने आई थी और वह उसके किए की सजा दिलवाना चाहती थी। वहीं इस घटना के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी तोड़ दी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी दी कि फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।