
जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति
हर कोई नए साल का पहला दिन परिवार के साथ बिताना चाहता है। लोग मंदिर जाते हैं स्वजनों के साथ उत्सव मनाते हैं। ऐसा ही कुछ प्रोग्राम यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति की पत्नी ने भी बनाया था लेकिन मंत्री जी साल के पहले ही दिन 'जेल पहुंच गए' इस पर पत्नी ने नाराजगी जताई और फोन करके कहा कि आपके पास सबके लिए समय है सिर्फ परिवार के लिए नहीं है। कम से कम साल के पहले दिन तो परिवार को समय देना चाहिए था।
हम बात कर रहे हैं यूपी के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति की। दरअसल इन दिनों जेल मंत्री यूपी के जेलों में जाकर यहां बंदियों और कैदियों से संवाद कर रहे हैं। बंदियों से बुराई की राह छोड़कर अच्छाई के मार्ग पर चलने का आह्वान कर रहे हैं। इसी क्रम में वो नए साल 2024 के पहले दिन एक जनवरी को सहारनपुर जेल पहुंचे। यहां बंदियों से संवाद करते हुए उन्होंने बंदियों को बताया कि साल के पहले दिन उनका भी मन परिवार के साथ रहने का था लेकिन बंदियों से संवाद करने के लिए वो कड़ाके की ठंड में लखनऊ से सहारनपुर पहुंचे हैं।
जेल मंत्री ने यहां बंदियों से करीब एक घंटे तक संवाद किया। इसके बाद उन्हे कंबल वितरित करते हुए हनुमान चालीसा और संकट मोचन पुस्तक भी दी। मंत्री ने बंदियों से आह्वान किया कि वो आगे जीवन में कोई गलती ना करें। उनकी एक गलती का खामियाजा सिर्फ वो अकेले नहीं बल्कि उनका परिवार झेलता है। इस दौरान कुछ बदी भावुक हो गए और रो पड़े। मंत्री ने इन बंदियों को ढांडस बंधाई और हौसला देते हुए अच्छे कर्मों के लिए प्रेरित किया। बाद में सभी ने हाथ उठाकर संकल्प किया कि अब जीवन में कभी कोई गलती नहीं करेंगे।
Updated on:
01 Jan 2024 08:35 pm
Published on:
01 Jan 2024 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
