
सहारनपुर। देवबन्द कोतवाली के बाहर चौकीदारों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे चौकीदार वेतन बढ़ाये जाने की मांग कर रहे थे। इन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वेतन की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान समस्त गांव के चौकीदार मौजूद रहे कोतवाली के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विश्वास कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 2003 में चौकीदारों का वेतनमान 1500 रुपए किया था। उसके बाद आई सरकारों ने आज तक चौकीदारों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
उन्होेंने कहा कि चौकीदारों का महंगाई के इस दौर में 1500 वेतन कोई मायने नहीं रखता। इतने कम वेतन में गुजारा करना संभव नहीं है। जबकि चौकीदार हर वक्त पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें बेहद कम वेतन मिलता है। जबकि भारत के अन्य प्रदेशों राजस्थान, महाराष्ट्र में चौकीदारों का वेतन 12 से 16 हजार रुपये है और उतर प्रदेश में दैनिक मजदूरी का मूल्य भी 250 रुपए प्रतिदिन है। मगर हमें आज भी 50 रुपए प्रतिदिन ही वेतन दिया जा रहा है। जिससे हमारे परिवार की गुजर बसर नहीं हो पा रही है। चौकीदारों ने कहा कि ऐसे में हम लोग मात्र 1500 रुपए वेतन से बच्चों की शिक्षा व शादी विवाह कैसे कर सकते हैं। इसकों लेकर रविवार को सभी चौकीदारों ने सहारनपुर कोतवाली के बाहर एकत्र होकर मुख्यमंत्री से नारेबाजी करते हुए वेतन बढ़ाने की मांग की।
यह दी चेतावनी
कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर रहे चौकीदारों ने सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं किया बल्कि कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी। चेतावनी भरे शब्दों में इन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश चौकीदारों का वेतन नहीं बढ़ाया गया या सरकार ने इनके वेतन पर ध्यान नहीं दिया तो चौकीदार सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के चौकीदार इकट्ठा हो जाएंगे और इसके बाद बृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
Published on:
10 Dec 2017 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
