
सहारनपुर. लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक के सोफिया गर्ल्स स्कूल की छत पर चढ़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक के साथ एक करीब पांच साल का बच्चा भी है। युवक कोरोना हटाने, व वैष्णो देवी दर्शन करने की मांग कर रहा है। युवक के छत पर चढ़ने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। युवक का कहना है कि हेलिकाप्टर मंगाकर उसे वैष्णो देवी भेजा जाए, वरना वह नीचे नहीं उतरेगा। फिलहाल पुलिस अधिकारी युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
दरअसल, सहारनपुर कोर्ट रोड स्थित सोफिया गर्ल्स स्कूल की छत पर आज शाम यानी शनिवार करीब 6.30 बजे रायबरेली का एक युवक बच्चे को लेकर चढ़ गया। लोगों ने उसे छत पर देखा तो हड़कंप मच गया। युवक ने छत पर चढ़ते ही एक कर अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। इसी बीच सूचना मिलते ही मौक पर पुलिस बल के साथ एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ भी पहुंच गए। पुलिस अधिकारी युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन युवक किसी की सुनने को तैयार नहीं है।
युवक का कहना है कि कोरोना हटाओ तो वह नीचे उतरेगा। इसके साथ ही वह यह भी कह रहा है कि उसके लिए हेलिकाप्टर मंगाकर वैष्णो देवी की यात्रा पर भेजा जाए। हरकतों से युवक मानसिक रूप से कमजोर नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी उसे नीचे उतारने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।
Published on:
28 Mar 2020 07:23 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
