19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशोरी का रेप के बाद वीडियो बना कर किया वायरल, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

बाजार जा रही युवती को जबरन खींचकर किया गया बलात्कार। वीडियो बनाकर व्हाट्सएप्प पर किया वायरल।

2 min read
Google source verification
rape victim

महिला का रेप के बाद वीडियो बना कर किया वायरल, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

देवबंद। युवक द्वारा गांव की ही किशोरी के साथ जबरन बलात्कार करने एवं वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपी व उसके एक साथी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें-चचेरे भाई गोली मारने की धमकी देकर मासूम के साथ करते रहे गैंगरेप, गर्भवती हुई छात्रा

तहसील क्षेत्र के ही एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 31 जुलाई को उसकी पुत्री घरेलू सामान लाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसकी पुत्री को अपने घेर में खींच लिया और जबरन बलात्कार करते हुए अपने साथी से उसकी वीडियो बनवा ली। आरोप है कि इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसकी पुत्री को ब्लैकमेल कर कई बार बलात्कार किया गया।

यह भी पढ़ें-नशे में टल्ली होकर हाईप्रोफाइल युवती पहुंची थाने तो सिपाही के साथ कर दी ये गंदी हरकत

कोतवाली में दी तहरीर में कहा गया है कि सोमवार को व्हाट्सएप्प पर वायरल हुई एक वीडिया जिसमें उसकी पुत्री आरोपी के चंगुल से छूट कर घेर से बाहर भागती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो देखकर उसके पेरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद उसने अपनी पुत्री से पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की सारी घटना बताई और यह भी बताया कि जिस युवक ने वीडियो बनाई थी उसे वह चेहरे से पहचान भी सकती है।

यह भी देखें-एसिड अटैक का शिकार हुईं महिला

आरोपी द्वारा उसे व उसके भाई को जान से मारने एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायल कर देने की धमकी के कारण वह डरी हुई थी। पीड़ित पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में नामजद आरोपी व उसके साथी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मजबूरन हमने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग