जानकारी के अनुसार टीम ने होटल के कर्मी सातनपुर के मनोज राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ट्रक पर शराब के कार्टन के ऊपर आलू की बोरियां लाद दी गई थी, ताकि कि किसी को कोई शंका नहीं हो। आलू की बोरियों के नीचे 460 कार्टन शराब थी। इनमें 98 कार्टन में रॉयल स्टैग की 750 एमएल की बोतलें थी।
वहीं 264 कार्टन में इसी ब्रांड की 180 एमएल की बोतलें थी। इसके अलावा 98 कार्टन में डिटेक्टर ब्रांड के थ्री एक्स रम की 750 एमएल की बोतलें पैक थी। सभी शराब हरियाणा निर्मित है। जब्त ट्रक पर भी हरियाणा का ही रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित है। पुलिस शराब सहित ट्रक को थाने पर ले आई है।
थानाध्यक्ष मधुरेन्द्र किशोर ने बताया कि शराब की खेप हरियाणा से बेगूसराय के लिए चली थी। चालक व उपचालक यहां खाना खाने के लिए रुके थे। इंस्पेक्टर रंजीत कुमार निराला भी थाना पहुंचकर मामले की तहकीकात में लगे हैं।