संभल के अलावा मेरठ में भी सड़कों पर ईद की नमाज को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए सीसीटीवी, ड्रोन और लोकल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है।