15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली के पहले भगवा रंग की बहार, गुलाल बनाने वाले ने कहा- 40 साल में पहली बार दिखा इतना क्रेज

पूरे देश में भगवा कलर के गुलाल की बहुत डिमांड है। इस बार पिछले साल की नुकसान की भरपाई होती जा रही है।

2 min read
Google source verification
होली के पहले भगवा रंग की बहार, गुलाल बनाने वाले ने कहा- 40 साल में पहली बार दिखा इतना क्रेज

होली के पहले भगवा रंग की बहार, गुलाल बनाने वाले ने कहा- 40 साल में पहली बार दिखा इतना क्रेज

जैसे-जैसे होली का समय नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे रंगों की मांग भी बाजार में बढ़ने लगी है। लेकिन रंगों की मांग इस साल कुछ खास वजह लेकर भी आई है। क्योंकि बाजार में भगवा रंग की काफी मांग आ रही है। सम्भल के भगवा गुलाल कई प्रदेशों में रंग बिखरेगा।

इस बार भगवा गुलाल की डिमांड में बढ़ोत्तरी हो गई है। सम्भल के कलर व्यापारियो की माने तो सबसे अधिक डिमांड भगवा गुलाल की ही आ रही है। सम्भल में बनने वाला गुलाल से कई प्रदेशों में होली खेली जाएगी


कलर व्यापारी ने बताया
यूपी के सम्भल जनपद के कलर व्यापारी ने बताया पिछले 40 साल से हम रंग-गुलाल बना रहे हैं। 1
0 तरीके के 10 कलर बनाते हैं। इसमें 10 खुशबू डालते हैं। जैसे रोज, चंदन, मोगरा, लेमन, जैस्मीन, इससे अलग अलग तरह की खुशबू डालते हैं। और हम दिवाली से इसको बनाने में जुट जाते हैं।

कुछ लोगों ने तो हर तरह की पैकिंग में भगवा ही भगवा मांगा है। कुछ लोगों ने लाल रंग भी मांगा है। 60% लोगों ने भगवा ही भगवा गुलाल का आर्डर मांगा है जिसमें सौ ग्राम पैकिंग, 50 ग्राम पैकिंग, 5 किलो, 10 किलो पैकिंग, में सब में भगवा ही भगवा बेचेंगें और 2024 के चुनाव को लेकर लाल हरे रंग से ज्यादा भगवा कलर की ज्यादा डिमांड है।

इस बर्ष ज्यादा बिक रहा भगवा रंग
कलर व्यापारी की माने तो। पिछले साल से बहुत बड़ा अंतर है। पिछले 2 सालों में इतनी बिक्री डाउन रही बहुत। लेकिन इस साल उसका बड़ा है उत्साह उमंग है। बहुत अच्छी सेल निकल कर आई है। पिछले सालों की पूर्ति इस बार हो जाएगी। इतनी उत्साह उमंग है। बाजार में भगवा कलर है, मैंगो कलर-- इनकी बहुत ज्यादा डिमांड है। भगवा कलर की कई शहर में डिमांड है। पूरे देश के भगवा कलर के गुलाल की बहुत डिमांड है।