3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: संभल से डॉ शाफिकुर्रह्मान बर्क होंगे उम्मीदवार, सपा ने जारी की सूबे में चार उम्मीदवारों की लिस्ट

-सभी तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है। -पत्रिका ने गुरूवार को ही अपनी खबर में डॉ बर्क को टिकट मिलने का ऐलान कर दिया था

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Jai Prakash

Mar 15, 2019

moradabad

बड़ी खबर: संभल से डॉ शाफिकुर्रह्मान बर्क होंगे उम्मीदवार, सपा ने जारी की सूबे में चार उम्मीदवारों की लिस्ट

संभल: लोकसभा चुनाव को लेकर सूबे में सभी पार्टियां अपने उम्मीदवार घोषित कर रहीं हैं। वहीँ आज समजवादी पार्टी ने चार और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसमें संभल से पूर्व सांसद डॉ शाफिकुर्रह्मान बर्क को फिर चुनाव में उतार कर पार्टी ने सभी तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है। क्यूंकि इस सीट पर खुद अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव के बाद अब अपर्णा यादव को लड़ाने की चर्चा थी। इसकी वजह स्थानीय पार्टी नेताओं में गुटबाजी थी। वहीँ पत्रिका ने गुरूवार को ही अपनी खबर में डॉ बर्क को टिकट मिलने का ऐलान कर दिया था।

Big Breaking: सपा की चौथी सूची जारी, कैराना से इस सांसद को मिला टिकट, देखें पूरी सूची


समर्थकों में ख़ुशी की लहर

डॉ बर्क को टिकट मिलने के ऐलान के साथ ही पार्टी व् उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। इस सीट पर पार्टी में कई ध्रुव थे। इनमे डॉ बर्क के साथ ही इक़बाल महमूद और राज्य सभा सांसद जावेद अली का भी नाम चल रहा था। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए सपा ने डॉ बर्क पर भरोसा जताया।

उम्मीदवारों की कुंडली खंगाल रही बीजेपी, सांसद भोला सिंह के खिलाफ लोगों का गुस्सा, हाईकमान लेगा बड़ा फैसला

पिछला चुनाव भी लड़े थे


2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में भी डॉ. शाफिकुर्रहमान बर्क को सपा की तरफ से टिकट मिला था। वह भाजपा के सत्यपाल सैनी से लगभग पांच हजार वोटों से हार गए थे। संभल में मुस्लिम मतदाता लगभग पचास फीसदी हैं। ऐसे में सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीकय लोकदल (रालोद) के साथ मिलने के बाद गठबंधन की स्थिति मजबूत होती दिख रही है। वहीं, अभी भाजपा और कांग्रेस के पत्ते् खुलने बाकी हैं।

Video: वोटरों को लुभाने के लिए बिहार ले जाया रहा था यह सामान

इनका भी नाम था चर्चा में

आपको बता दें कि संभल से पहले पार्टी राष्ट्री य महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। यहां से शफीकुरर्रहमान बर्क भी दावेदारी पेश कर रहे थे। इस बीच संभल के सपा जिलाध्यसक्ष की तरफ से भी अखिलेश यादव को पत्र भेजा गया। इसमें उन्हों ने अखिलेश यादव से यहां से चुनाव लड़ने का आग्रह किया। हालांकि, बर्क कहते रहे कि उन्हेंा टिकट मिलने की उम्मी द है।

Story Loader