30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को किया किस, लड़की बोली- अभी ये हाल तो आगे क्या होगा

दुल्हे ने स्टेज पर ही 300 लोगों के बीच दुल्हन को किस कर दिया। लड़की इस बात से चिढ़ गई और शादी करने से मना कर दिया। पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई।

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Anand Shukla

Dec 01, 2022

image1.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया

संभल में शादी के दौरान दुल्हे को स्टेज पर दुल्हन को किस कर लिया। इस पर दुल्हन दुल्हे पर भड़क गई। दुल्हन शादी छोड़कर चली गई। लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। उसने पुलिस थाने पहुंचकर दुल्हे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।

जयमाला के दौरान हुआ ये सब

शादी में जब जयमाला कार्यक्रम चल रहा था तभी बीच में दुल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को किस किया कर लिया। शादी में करीब 300 लोग मौजूद थे। लड़की दुल्हे की इस हरकत से हक्कीबक्की रह गई। वो तुरंत ही अपने कमरे में चली गई। परिवार वालों ने लड़की को बहुत मनाया लेकिन वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई।

लड़की ने कहा कि जो इंसान 300 लोगों के सामने ऐसी हरकत कर सकता है। वह आगे क्या सुधेरगा। मैं इस लड़के के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिता सकती हूं।

स्टेज पर किस करने के लिए लगा रखी 1500 रूपए की शर्त

मामला जब संभल जिले के बहजोई थाने में पहुंचा तब लड़के ने वहां अपना पक्ष रखा। लड़के ने बताया कि दुल्हन ने उससे शर्त लगाई थी कि अगर स्टेज पर किश कर लिए तो 1500 रुपए दुल्हन देंगी। अगर आप नहीं कर पाए तो 3000 रुपए आपको दुल्हे को देने होंगे। थाने में दोनों परिवारों में समझौता हो गया। हालांकि शादी के लिए लड़की को मनाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें: वीडियो: शादी समारोह में गाने पर तमंचा लहराते हुए डांस करते युवक

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई थी दोनों की शादी

26 नवंबर को संभल जिले में पवास गांव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत दोनों की शादी हुई थी। दुल्हा बदायुं जिले के बिल्सी इलाके का रहने वाला था। दुल्हन पवास की रहने वाली थी। 28 नवंबर को स्थानीय रीति रिवाज के मुताबिक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान ये सब हुआ।

बहजोई थानेदार के मुताबिक दोनों की शादी रजिस्टर्ड है। इसलिए दोनों को अलग होने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा।