27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hemant Soren के रिहा होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम की पहली प्रतिक्रिया, इंडिया गठबंधन पर कसा तंज

Hemant Soren: कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हेमंत सोरेन के रिहाई पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 29 Jun 2024, 1:00 PM IST

Hemant Soren

Hemant Soren

Hemant Soren Bail: रांची जमीन घोटाले केस में हेमंत सोरेन के रिहा होने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक तरफ विपक्ष इसे लोकतंत्र की जीत बता रहा है तो दूसरी तरफ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा जब किसी नेता को बेल मिल जाती है तो लोकतंत्र जिंदा हो जाता है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष के बार-बार लोकतंत्र पर खतरा बताए जाने वाली बात को लेकर तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “अगर ‘बेल’ हो जाए तो लोकतंत्र ‘जिंदा’और ‘जेल’ हो जाए तो लोकतंत्र ‘मर’ गया, वाह रे विपक्ष।”

‘पूरे विपक्ष को राहुल गांधी का नेतृत्व मुबारक’

आपको बता दें कि कांग्रेस से अपना रास्ता अलग करने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम विपक्षी दलों और इंडिया गठबंधन पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर तंज कसा था। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को बर्बाद करने में राहुल गांधी को 15 साल लगे हैं। मुझे लगता है विपक्ष को निपटाने में 15 महीने भी नहीं लगेंगे। पूरे विपक्ष को राहुल गांधी का नेतृत्व मुबारक हो।”

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग