24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार में हूटर और पुलिस की वर्दी, फर्जी SOG बनकर रंगदारी वसूलने वाला ठग गिरफ्तार

संभल में खुद को एसओजी बताकर रंगदारी वसूलने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की वर्दी में घूमने वाला ये ठग हूटर लगी गाड़ी में घूमा करता था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 8 Sep 2024, 7:54 PM IST

Sambhal Police

संभल में पुलिस ने फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया है जो लोगों से बेहद शातिराना अंदाज में ठगी किया करता था। ये फर्जी ठग कभी सादी वर्दी में ठगी करता था तो कभी सिपाही बनकर पुलिस लिखी गाड़ी में घूमकर लोगो को डराकर उनसे वसूली करता था।

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

संभल पुलिस ने जानकारी दी है कि युवक का नाम मुबारक उर्फ सलमान अली है। इसके के पास से एक स्विफ्ट डिजायर और पुलिस का डंडा सहित मोबाइल और डायरी बरामद हुई है। बरामद की गई कार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें: ‘10 रुपये दो… इसका कफन खरीद लेना’, 5 रुपए की भीख देने पर भड़का भिखारी, मारा चाकू

खुद को एसओजी बताकर वसूलता था पैसे

गिरफ्तार किया गया ठग खुद को एसओजी वाला बताता था और दुकानदारों से रंगदारी वसूल करता था। बताया जा रहा है कि ये लोगों को डराता धमकाता था और लोगों से ठगी कर लेता था। इसकी शिकायत जब पुलिस को की गई तो इसकी जांच शुरू हुई। पुलिस ने ठग को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई और मुबारक उर्फ सलमान अली को गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग