
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला को भिखारी को भीख देना काफी नुकसानदेह साबित हुआ। भिखारी ने ना सिर्फ महिला को उल्टा सीधा सुनाया बल्कि एक व्यक्ति को चाकू भी मार दिया।
मामला बिजनौर के नई बस्ती मोहल्ले में नसीम नाम का भिखारी भीख मांगने का काम करता है। एक महिला से भीख मांगने पर महिला ने जब भिखारी नसीम को पांच रुपये दिये तो भिखारी ने दस रुपये देने को कहा। इसी बात पर महिला बोली कि इससे ज्यादा पैसे नहीं मिलेंगे, सुबह से चार-पांच लोगों को भीख दे भी चुकी हूं। इसके बाद सिक्का महिला की तरफ वापस फेंकते हुए भिखारी नसीम ने कहा कि इससे कफन खरीद कर रख लेना और महिला को बुरा-भला कहने लगा।
नशे में धुत नसीम के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले नईम ने नसीम को शोर मचाने से मना किया। गुस्साए भिखारी नसीम ने चाकू निकाल कर नईम पर हमला कर दिया। नसीम ने चाकू से नईम के पेट और सीने पर पांच-छह वार किए और घायल कर दिया।
भिखारी को पकड़कर लोगों ने पहले तो जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी यह भिखारी नसीम कई लोगों से लड़ाई कर चुका है। यह जबरन डरा धमका कर भीख मांगता है और दस रूपए से कम देने वाले से गाली-गलौज करता है।
Updated on:
8 Sep 2024, 4:08 PM IST
Published on:
8 Sep 2024, 4:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.