18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sambhal News: पत्नी के घर नहीं आने पर पति ने किया सुसाइड, कहासुनी के बाद मायके चली गई थी पत्नी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sambhal News: यूपी के संभल में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई। पति ने काफी प्रयास किया कि वह वापस घर लौट आए, लेकिन वह लौटकर नहीं आई। जिससे परेशान पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Nov 01, 2024

Husband commits suicide when wife does not come to in-laws house in Sambhal

Sambhal News: पत्नी के घर नहीं आने पर पति ने किया सुसाइड।

Sambhal News In Hindi: संभल में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई। पति ने काफी प्रयास किया कि वह वापस घर लौट आए, लेकिन वह लौटकर नहीं आई। जिससे परेशान पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक के इस आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मच गया।

युवक की मौत दीपावली सहित सभी त्योहारों की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक युवक की उम्र 22 वर्ष थी और वह थाना क्षेत्र के ही एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती से हुई थी। 4 महीने पहले पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और पत्नी अपने मायके जाकर रहने लगी।

पिछले चार महीने से मायके में रह रहीं पत्नी को पति ने कई बार मनाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी की नाराजगी खत्म नहीं हुई और वह मायके में ही रहती रही। दीपावली के त्योहार पर पत्नी से झगड़े के 4 महीने बाद पति ने आत्मघाती खत्म उठाते हुए फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं परिजनों ने गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।