20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sambhal News: लोकतंत्र को कुचलना चाहती है बीजेपी- इमरान प्रतापगढ़ी, भाजपा का 400 पार का नारा जुमलेबाजी

Sambhal News: देश के युवाओं को रोजगार के नाम पर लाठी दी जा रही हैं। भाजपा लोकतंत्र और संविधान कुचलना चाहती है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन ही विकल्प है।

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Mar 09, 2024

imran-pratapgarhi-said-bjp-wants-to-crush-democracy-in-sambhal.jpg

Imran Pratapgarhi

Sambhal News Today: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) ने डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर शोक जताया। वह उनके परिजनों से भी मिले। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन चुनाव की तैयारियों में लगा है। चुनाव में उत्तर प्रदेश निर्णायक भूमिका अदा करेगा। उन्होंने भाजपा पर विकास के नाम पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा है कि देश के युवाओं को रोजगार के नाम पर लाठी दी जा रही हैं। भाजपा लोकतंत्र और संविधान कुचलना चाहती है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन ही विकल्प है। यह कहना है कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) का। वह शुक्रवार को संभल के सांसद डॉ. बर्क के निधन पर शोक जताने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे।

400 पार का नारा जुमलेबाजी
उन्होंने सांसद के पोते व कुंदरकी के विधायक जियाउर्रहमान बर्क के साथ परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात की। सांसद के निधन पर शोक जताया। मीडिया से बातचीत करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) ने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा जुमलेबाजी है। इंडिया गठबंधन चुनाव की तैयारियों में लगा है।

देश का युवा बेरोजगार
बहुत मजबूती के साथ गठबंधन चुनाव लड़ेगा। उत्तर प्रदेश निर्णायक भूमिका अदा करेगा। आगे कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर देश की जनता को गुमराह किया है। महंगाई बढ़ गई है। देश का युवा बेरोजगार है। रोजगार के नाम पर लाठी मारी जा रही है। राहुल गांधी न्याय यात्रा के दौरान युवाओं से संवाद कर रहे हैं।

पहलवान बेटियों और किसानों को न्याय नहीं दे सकी सरकार
वह रोजगार देने की बात कह रहे हैं। भाजपा तो बस भर्ती निरस्त कर रही है। रोजगार नहीं दे पा रही है। आगे कहा कि देश की पहलवान बेटियां न्याय की लिए भटक रही हैं। किसानों ने अपनी जान गवां दी लेकिन प्रधानमंत्री ने किसानों के परिवार से मुलाकात क्यों नहीं की। कहा कि भाजपा मंदिर और मस्जिद की राजनीति करती है। कांग्रेस मोहब्बत की राजनीति करती है।