5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल में एक पत्नी ने पति को जिंदा जलाकर मार डाला, कहा तुम काले हो

Sambhal News: संभल में एक पत्नी ने पति को जिंदा जलाकर मार डाला था। वजह सिर्फ पति का काला रंग था। जबकि पत्नी को अपनी खूबसूरती पर घमंड था।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Nov 07, 2023

A Wife Killed Her Husband

A Wife Killed Her Husband: पत्नी बात-बात में पति को नीचा दिखाती थी। कहती-तुम मेरे लायक नहीं हो। अलग होने की धमकी देती। फिर एक दिन घर में ही पेट्रोल डालकर पति को जला दिया। तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। 4 साल बाद सोमवार को कोर्ट ने इस मामले में पत्नी को उम्रकैद की कड़ी सजा सुनाई है।

पूरा मामला संभल के बचैटा गांव का है। 2019 को यहां सत्यवीर सिंह की हत्या की गई। पत्नी प्रेमश्री उर्फ नन्हीं पर पति की हत्या का केस दर्ज हुआ। लंबी सुनवाई हुई। कोर्ट ने तमाम सबूतों और गवाहों के आधार पर पत्नी को दोषी पाया। कोर्ट ने सजा सुनाते हुए 25 हजार का जुर्माना भी लगाया।

ये था पूरा मामला
बचैटा गांव में महेंद्र सिंह का घर है। महेंद्र सिंह के दो बेटे थे। बड़े बेटे का नाम सत्यवीर और छोटे का नाम हरवीर सिंह। सत्यवीर की शादी 2017 को पैगारफातपुर निवासी भूप सिंह की बेटी प्रेमश्री से हुई थी। इसके बाद दोनों को नवंबर 2018 में एक बच्ची हुई।

यह भी पढ़ें:गेहूं की बुआई के लिए तैयारी में जुटे किसान, जानें- बुआई का सबसे उत्तम समय

बेटी 6 महीने की थी कि तभी 15 अप्रैल 2019 को पिता सत्यवीर सिंह पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा दी गई। आग लगने से 90 प्रतिशत झुलसे सत्यवीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। सत्यवीर के पिता महेंद्र सिंह और उसके भाई हरवीर सिंह ने प्रेमश्री पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।

इस तहरीर पर पुलिस ने सत्यवीर की पत्नी को हत्या का आरोपी बनाया। पुलिस ने भी पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मामले में इलाज के दौरान सत्यवीर का बयान भी दर्ज कराया गया था।