5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sambhal News : साड़ी के फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव, ससुरालियों पर FIR

Sambhal News : एक साल पहले ही हुईं थीं मृतक कविता की शादी

2 min read
Google source verification
Sambhal News : साड़ी के फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव, ससुरालियों पर FIR

Sambhal News : साड़ी के फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव, ससुरालियों पर FIR

चंदौसी: थाना बनियाठेर इलाके के ग्राम आटा की मड़ैया में 9 माह की गर्भवती का शव बंद कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाते हुएं पुलिस से मामले की शिकायत की हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया हैं और मृतका के पति. ससुर व सास को हिरासत में ले लिया हैं।

बनियाठेर थाना इलाक़े के गांव आटा की मड़ैया का रहने वाला विशाल की शादी 1 साल पूर्व ग्राम कैथल की रहने वाली कविता के साथ हुई थी। बुधवार को विशाल किसी काम से घर से बाहर गया थां। कविता की सास मोहल्ले में किसी के घर गई थी। दोपहर लग भग 2 बजे विशाल बहार से घर लौटा तो पत्नी कविता नहीं मिली। दुसरे कमरे में देखा तो कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद विशाल ने खिड़की से झांककर अन्दर कमरे में देखा तो कविता कमरे में कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटकी हुईं थीं। विशाल शोर मचाते हुईं खिड़की का शीशा तोड़ कमरे के अन्दर घुसा और कविता को फंदे से उतारा।

कविता की मौत की जानकारी लगते ही उसके पिता 6शेर सिंह मां व अन्य परिवार के लोग पहुंच गए। मृतक कविता के परिजनों ने दहेज़ के लिए हत्या करने का आरोप लगाया हैं। मृतका कविता के पिता शेर सिंह ने बताया कविता की शादी किए हुएं एक साल हुआ थां। ससुराल वाले उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पूर्व में दो झगड़ा हुआ था। एक बार थाने में तो दूसरी बार चौकी में मामला पहुंच गया थां। पिता शेर सिंह के अनुसार बुधवार की सुबह भी उसकी कविता से बात हुई थी। उसने फ़ोन पर कहा था कि वह परेशान हैं। और वह ससुराल से ले जाने की बात कह रही थी। घटना की सुचना पाकर एसडीएम रामकेश धामा. सीओ प्रदीप कुमार व पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। मृतका कविता के पिता की तहरीर के आधार पर बनियाठेर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं।