6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयंत चौधरी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी काबिल हैं कई नेता

Sambhal News: किसान कमेरा सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाजपा पर सीधा हमला बोला।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Nov 07, 2023

jayant-choudhary-attacks-bjp-in-sambhal.jpg

Politics News Today in Hindi: उन्होंने कहा कि देश के अंदर भाजपा एक माहौल बना रही है। इसे तोड़ने का काम देश की जनता का है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी बेहतर तमाम ऐसे नेता हैं। जो उनसे भी अच्छे ढंग से देश चला सकते हैं।

बतादें कि हजरत नगर गढ़ी में राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में आयोजित किसान कमेरा सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के अंदर भाजपा एक माहौल बना रही है। इसे तोड़ने का काम देश की जनता का है।

सपा-कांग्रेस के विवाद पर दी प्रतिक्रिया
समाजवादी पार्टी के लगातार कांग्रेस पर हमलावर होने को लेकर उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच जो विवाद है, वह मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर है। जबकि गठबंधन देश स्तर का है। इसका उससे कोई मतलब नहीं है।

यह भी पढ़ें:यूपी में कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी? जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

एकमत हो रहा गठबंधन
प्रधानमंत्री के नाम पर गठबंधन में सहमति के सवाल पर बोले कि अभी यह सेकेंडरी चीज है। प्राथमिक स्तर पर गठबंधन देश के विभिन्न समस्याओं को लेकर एकमत हो रहा है। जिसके आधार पर वह चुनाव मैदान में उतरेगा। आज विपक्षी दल को चाहिए कि एक होकर भाजपा को रोकने का काम करें।