25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sambhal News: संभल में शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई जुमा नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात

Sambhal News: यूपी के संभल में जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। शांति व्यवस्था बनाने की लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 3 Jan 2025, 3:43 PM IST

Jumma Namaz offered peacefully in Sambhal

Sambhal News: संभल में शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई जुमा नमाज..

Sambhal News: संभल जिले में आज शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्वक हुई। इस दौरान शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही। शाही जामा मस्जिद और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों की ड्रोन से निगरानी की गई। पुलिस ने शहर में जगह-जगह भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

चौकी बनने के बाद पहला जुमे का दिन

आपको बताते चलें कि 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद आज छठे शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान प्रशासन अलर्ट रहा। इसके साथ ही मौहल्ला खग्गू सराय में 46 साल बाद मंदिर के कपाट खुलने के बाद यह तीसरा शुक्रवार था। सत्यव्रत पुलिस चौकी बनने के बाद यह पहला जुमे का दिन है।

वीडियो देखें -

सीसीटीवी कैमरों से रखी गई नजर

संभल डीएम डॉ राजेन्द्र पेन्सिया ने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन की मदद से छतों पर निगरानी की गई। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी गई।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग