7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, आजम खान की पत्नी इस सीट से लड़ेंगी चुनाव, लिस्ट वायरल

-लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हुईं -शुक्रवार को सपा ने पहली लिस्ट की थी जारी

2 min read
Google source verification
sp

सपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, आजम खान की पत्नी इस सीट से लड़ेंगी चुनाव, लिस्ट वायरल

संभल. समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हुईं। इस लिस्ट में 15 प्रत्याशियों के नाम हैं। वायरल लिस्ट के मुताबिक, आजम खान की पत्नी बेगम फातिमा आजम रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। दरअसल, शुक्रवार को सपा की तरफ से पहली लिस्ट जारी की गई थी। जिसमें 9 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें: गठबंधन में रालोद के शामिल होने के बाद मायावती ने बदल दिया अपना प्लान

लोकसभा चुनाव 2019 की सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तिथि की घोषणा कर सकता है। वहीं चुनाव को करीब देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। हालही में कांग्रेस ने 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। वहीं शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। उधर, शनिवार को समाजवादी पार्टी की दूसरी लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल हुई है। वायरल लिस्ट में 15 प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की गई है। हालाकि इस लिस्ट को फर्जी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के बाद पीएम यूपी के इस शहर में देशवासियों को देंगे करोड़ों की सौगात

यह भी पढ़ें: नागरिक उड्डयन मंत्री का इस सीट से कटा टिकट, पूर्व विधायक लड़ेंगे सांसद का चुनाव!

वायरल लिस्ट में आजम खान की पत्नी फातिमा खान समेत वेस्ट यूपी की 4 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए है। इसके अलावा पूर्वी यूपी की 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। साथ ही लिस्ट के नीचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल सिंह के हस्ताक्षर हैं। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल लिस्ट फजीर् है। सपा की तरफ से कोर्इ भी लिस्ट जारी नहीं की गर्इ है। शुक्रवार को एक ही लिस्ट पाटीर् की तरफ से जारी की गर्इ थी।