
Akhilesh Yadav, Maulana Kalbe Jawwad and Jitendra Tyagi
उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से तल्ख रिश्तों की अटकलों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इस बीच संबल से शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने नया शिगूफा छोड़ दिया है। शिया धर्मगुरू ने दावा किया है कि आजम खान और जितेंद्र त्यागी मिलकर नई पार्टी बनाएंगे। ये बातें उन्होंने संबल के कस्बा सिरसी में आयोजित एक शिया मजलिस में कहीं। कल्बे जव्वाद ने कहा कि आजम खान और जितेंद्र त्यागी एक साथ जेल से छूटकर आए हैं। अब दोनों साथ मिलकर नई पार्टी बनाएंगे।
धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कही ये बात
मौलाना कल्बे जव्वाद के इस बयान को तंज के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी का एक नया नाम भी रख दिया। मुसलमान से हिंदू बने जितेंद्र त्यागी को शिया धर्मगुरू ने वसीम त्यागी कहा। बता दें कि लखनऊ के बाद संभल के कस्बा सिरसी में भारी तादाद में शिया रहते हैं। हर बार धार्मिक कार्यक्रमों में शिया धर्मगुरू इधर आते हैं। इसी के तहत धार्मिक मजलिस में मौलाना कल्बे जव्वाद सिरसी पहुंचे जहां उन्होंने ये बाते कहीं।
गौरतलब है कि अखिलेश और आजम खान के बीच खटपट बरकरार है। आजम खान जेल से अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद सोमवार को विधानभवन आए और विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। लेकिन उन्होंने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। इस बीच उन्होंने एक बार फिर इस बात से इंकार किया कि वह अखिलेश यादव से नाराज हैं।
Published on:
24 May 2022 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
