16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की हालत बिगड़ी, डॉक्टरों ने बताई गुर्दे की परेशानी

Sambhal News: सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार को उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Feb 04, 2024

mp-dr-shafiqur-rahman-barq-condition-deteriorated.jpg

Sambhal News Today: संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 93 वर्षीय डॉ. बर्क को किडनी में इंफेक्शन की शिकायत बताई जा रही है।

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
उनके पौत्र जियाउर्रहमान बर्क ने सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 3 दिन से सांसद का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सांसद के विधायक पौत्र जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि सपा सांसद को टाइफाइड हुआ है। डॉक्टरों के इलाज से वह स्वस्थ हो रहे हैं। जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सपा सांसद की हालत बिगड़ने पर उनके समर्थक चिंतित हैं।

आईसीयू में भर्ती
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचने के बाद से उनकी हालत में सुधार हुआ है। कमजोरी की शिकायत है। मुरादाबाद में उनका इलाज कर रहे अस्पताल के प्रबंधन ने बताया कि उनके गुर्दे में तकलीफ है। आईसीयू में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।