6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल में भाजपा एमएलसी बोलीं- महिलाओं को सशक्त बनाने का पीएम मोदी का धन्यवाद

Sambhal: संभल में नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा 2024 के चुनाव की तैयारी पर जोर दिया गया। महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर उन्हें इसका लाभ दिलाने का आह्वान किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Oct 20, 2023

nari-shakti-bandhan-program-organized-in-sambhal.jpg

Nari Shakti Bandhan Program: संभल जिले की विधानसभा गुन्नौर के लोहिया कान्वेंट स्कूल में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम पारित किए जाने के पर सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल उपस्थित रहीं।

एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा यह सदन महिला को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों के लिए उनका हृदय की गहराई से धन्यवाद देता है। प्रधानमंत्री को महिलाओं के आरक्षण हेतु कानून लाने पर बधाई देता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गीता शर्मा ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में प्रधानमंत्री को बधाई दी।

यह भी पढ़ें:यूपी में सुबह में लग रही ठंड, दोपहर में तेज धूप का कहर, इन इलाकों में फिर दिख सकते हैं बादल

महिलाओं बनें सशक्त
भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने महिलाओं को सशक्त होने के लिए कहा। वहीं पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू ने नारी शक्ति वंधन अधिनियम बिल पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा उनके नेतृत्व में देश इसी प्रकार अनवरत प्रगति करता रहेगा।