
Sambhal Today News: बरेली से अलीगढ़ को जाने वाली ट्रेन संख्या 04378 की पावर बरेली से चलने के बाद आंवला स्टेशन पर फेल हो गई। जिससे यह ट्रेन करीब दो घंटा तक आंवला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। बरेली से पावर आने पर वह दो घंटे बाद रवाना हुई। ट्रेन का चन्दौसी पहुंचने का समय 11 बजकर 30 मिनट था। जबकि वह दो घंटा देरी से करीब 1 बजकर 30 मिनट पर चन्दौसी पहुंची।
इससे अलीगढ़ की ओर सफर करने वाले यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। जबकि मुजफ्फपुर से चलकर आनंद विहार जाने वाली ट्रेन करीब 19 घंटा से करीब दो बजे चन्दौसी पहुंची। बताया जाता है कि मौसम की खराबी के कारण यह ट्रेन शुरू से लेट होती आ रही थी।
दिल्ली से बरेली जाने वाली अप एंड डाउन पैसेंजर ट्रेन को रेलवे ने तीन महीने के लिए रद्द कर दिया है। इसके पीछे कोहरा होने का कारण बताया जा रहा है। डीओएम मुरादाबाद के बाद के यह ट्रेन दो दिसंबर से एक मार्च तक के लिए कोहरे के कारण रद्द की दी गई है। जबकि इस ट्रेन से काफी संख्या में लोग दिल्ली के लिए सफर करते हैं। मध्यम वर्गीय लोगों के लिए दिल्ली जाने के लिए यह ट्रेन काफी उपयोगी है।
Published on:
27 Nov 2023 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
