
संभल पुलिस विभाग में फेरबदल..
Reshuffle in sambhal police department: संभल जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में थाना स्तर से लेकर चौकी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।
थाना जुनावई के इंस्पेक्टर संत कुमार को हटाकर उनके स्थान पर इंस्पेक्टर उमेश सिंह को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, संत कुमार को अब रिट सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एसएसआई संजय कुमार को एसपी का पीआरओ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, थाना नखासा क्षेत्र की हिसामपुर चौकी में तैनात एसआई संजय कुमार को एसपी का पीआरओ द्वितीय बनाया गया है।
थाना कुढ़ फतेहगढ़ में भी प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां से इंस्पेक्टर राधेश्याम शर्मा को हटाकर उनकी जगह इंस्पेक्टर संदीप राज सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राधेश्याम शर्मा को अब आरटीसी का प्रभारी बनाया गया है।
थाना धनारी क्षेत्र में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई प्रशासनिक निर्णय के तहत की गई है।
गौरतलब है कि यह तबादले उस समय किए गए हैं जब भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गुलफाम सिंह यादव हत्याकांड के दो आरोपी बदमाशों ने बदायूं की कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। इन तबादलों को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
Updated on:
14 May 2025, 12:38 PM IST
Published on:
14 May 2025, 12:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.