
Sambhal News
Sambhal News In Hindi: दलाली की शिकायतों को लेकर डीएम और एसपी ने शनिवार को संभल में एआरटीओ कार्यालय पर छापेमारी की। जिससे हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों ने मौके पर कुछ लोगों को पकड़ा, जबकि आधा दर्जन लोगों के नाम भी सामने आए। जिनके बारे में जांच पड़ताल शुरू करा दी गई।
शासन के निर्देश हैं कि सरकारी कार्यालयों में किसी भी प्रकार की दलाली न होने पाए। एआरटीओ कार्यालय में भी लाइसेंस प्रक्रिया को फेसलेस कर दिया गया है, जबकि बाकी कार्य ऑनलाइन होने की व्यवस्था है। फिर भी शिकायतें मिल रही थी कि कुछ दलाल लोगों को लाकर अपने माध्यम से काम करते हैं। शनिवार को दोपहर डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत अचानक एआरटीओ कार्यालय पहुंचे और छापेमारी की। अधिकारियों को देखकर लोग भागने लगे तो पुलिस कर्मियों ने दौड़कर कुछ लोगों को पकड़ लिया।
डीएम और एसपी ने कार्यालय परिसर में घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की। इतना ही नहीं, कार्यालय के अंदर सिस्टम पर जाकर भी जांच पड़ताल की गई। करीब आधे घंटे की जांच पड़ताल के बाद कुछ लोगों के नाम भी सामने आए। जिनके बारे में जांच पड़ताल शुरू करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ कार्यालय के बाद आला अधिकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय पर भी छापा मारा। जहां मौजूद लोगों के बारे में जानकारी करने के निर्देश पुलिस कर्मियों को दिए।
Updated on:
27 Jul 2024 08:38 pm
Published on:
27 Jul 2024 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
