19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sambhal Jama Masjid Case: संभल हिंसा में इस्तेमाल हुआ पाकिस्तानी कारतूस, फॉरेंसिक टीम ने की घटनास्थल की जांच

Sambhal Jama Masjid Case: दावा किया जा रहा है कि संभल हिंसा में विदेशी कारतूस का इस्तेमाल हुआ है। फॉरेंसिक टीम की जांच के दौरान पाकिस्तान मेड 9 MM के 2 मिसफायर और 1 खोखा मिला है। आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

2 min read
Google source verification

Sambhal Jama Masjid Case

Sambhal Jama Masjid Case: 24 नवंबर को संभल शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए हिंसा में विदेशी कारतूस के इस्तेमाल होने का दावा किया जा रहा है। मंगलवार को फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। जांच में उन्हें पाकिस्तान मेड 9 MM के 2 मिसफायर और 1 खोखा मिला है। 

पुलिस ने क्या कहा ? 

संभल एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर एक शव मिला था, फोरेंसिक टीम और नगर निगम को आज एक फायर्ड केस POF 9MM 68-26, एक FN स्टार केस मिला है। इस पर स्ट्राइकर पिन का निशान है, एक मेड इन यूएसए 12MM बोर कारतूस मिला। इनमें से कोई भी बोर पुलिस का नहीं है। कुल 6 चले हुए कारतूस मिले हैं। यह जांच और तलाश कल भी जारी रहेगी। यह एक संवेदनशील मामला है। हम घटना के फुटेज में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान कर रहे हैं।

राहुल गांधी के संभल दौरे पर क्या कहा ? 

राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर संभल एसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि सभी जन प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे 10 दिसंबर तक संभल न आएं। इस संबंध में उन्हें एक संदेश भेजा गया है। उन्हें संभल में 138 बीएनएस के कार्यान्वयन के बारे में भी अवगत कराया गया है। मुझे उम्मीद है कि वे इसे बनाए रखने में हमारा सहयोग करेंगे। यहां शांति है।

यह भी पढ़ें: Sambhal Jama Masjid Case: न्यायिक आयोग के सदस्य यूपी के पूर्व डीजीपी ने कहा अभी दो महीने तक चलेगी जांच

क्या है पूरा मामला ? 

19 नवंबर को चंदौसी कोर्ट में हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि शाही जमा मस्जिद हरिहर मंदिर है। मामला कोर्ट में पंहुचा। कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया। 24 नवंबर को सर्वे करने पहुंची टीम पर हजारों की संख्या में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें चार लोग मारे गए और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।