24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभल में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस से कुचलकर बुजुर्ग की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Sambhal Accident: संभल के चंदौसी में रोडवेज बस की चपेट में आने से 50 वर्षीय ग्रामीण रामगोपाल की दर्दनाक मौत हो गई। वह बदायूं से दसवां संस्कार से लौट रहे थे, हादसे के बाद अस्पताल में दो घंटे के इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Mar 24, 2026

sambhal roadways bus accident death

संभल में दर्दनाक सड़क हादसा..

Sambhal Roadways Bus Accident: यूपी के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मुरादाबाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 50 वर्षीय ग्रामीण रामगोपाल उर्फ सूखे की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

दसवां संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक रामगोपाल बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथल गांव के निवासी थे। वह बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा क्षेत्र के मुंडिया धुरेकी कस्बे में एक रिश्तेदार के दसवां संस्कार में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह बस से बदायूं चुंगी तिराहे पर उतरे और वहां से अपने गांव की ओर पैदल ही निकल पड़े। सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, लेकिन इसी दौरान एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में दो घंटे बाद हुई मौत

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल रामगोपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि करीब दो घंटे के इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस खबर के मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां का माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुज तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतक के परिवार में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है और गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हैं।