
Sambhal News Today: डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि देश की आजादी के लिए मुसलमान ने अपनी कुर्बानियां दी है। मुसलमानों ने सबसे ज्यादा सीने पर गोलियां खाई हैं। हम कभी भी देश का बंटवारा नहीं चाहते थे। हमने तो हमेशा से देश को जोड़ने का काम किया है। लेकिन जिस तरह से आज देश के हालात बने हुए हैं। ऐसे में इन बातों से मुल्क टूट जाएगा।
सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने राम जन्मभूमि को लेकर कहा कि उसमें इंसाफ नहीं हुआ है। योगी आदित्यनाथ ज्योतिषी हैं। उन्हें ऊपर और नीचे की सभी जानकारी है। राम जन्मभूमि मामले में कहा कि यह सब कानून के खिलाफ हुआ है। तारीख कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि चाहे राम मंदिर बना लें। चाहे कुछ भी बना ले, लेकिन तारीख हमेशा याद रहेगी।
सांसद ने कहा कि इबादतगाह किसी भी धर्म का हो उसमें दख़लंदाजी बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आज मंदिर बनाए जा रहे हैं, मस्जिदों से छेड़छाड़ की जा रही है, उनको छीनने की कोशिश की जा रही है। यह सरासर गलत है। इस समय देश को संभालने की जरूरत है। देश की तरक्की के लिए काम किए जाएं।
Published on:
11 Oct 2023 10:38 pm
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
