7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UCC पर सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने बोले- सरकार का फैसला मुसलमान नहीं मानेंगे

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने UCC को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Anand Shukla

Jun 30, 2023

shafiqur_rahman_barq.jpg

शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि सरकार का कोई भी फैसला हो, मुस्लिम उसे नहीं मानेंगे।

Uniform Civil Code: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद यूनिफॉर्म के सिविल कोड मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर सरकार का कोई भी फैसला हो, मुस्लिम उसे नहीं मानेंगे।

यूसीसी पर सांसद ने कहा "ये मसला हमारे मजहब का है, इसे हम नहीं मानेंगे। इस्लाम में मौलाना, मुफ्ती सब मौजूद हैं। वो जो भी फैसला करेंगे। हम उसे मानेंगे। सरकार जो फैसला कर रही है, हम उसके खिलाफ हैं। सरकार को इसके लिए पहले उनसे बात करनी चाहिए। उसके बाद जो भी वो आगे का फैसला लेंगे उसी को माना जाएगा। हम यूसीसी के खिलाफ हैं, क्योंकि मौलानाओं मुफ्तियों ने कानून और इस्लाम की रूह से यही फतवा दिया है कि एक कोड नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें: माफिया अतीक के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर महाकुंभ से पहले बनेंगे 700 फ्लैट, अभी बनें 76 फ्लैट

मॉनसून सत्र में आ सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड
दरअसल, पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यूसीसी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल समान नागरिक संहिता के नाम पर मुसलमानों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी मॉनसून सत्र में सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर संसद में बिल पेश करने की तैयारी कर रही है। फिर इसके बाद बिल को संसदीय समिति के पास भेजा जा सकता है। इस पर सांसदों की राय जानने के लिए 3 जुलाई को संसदीय स्थायी समिति की बैठक भी बुलाई गई है।