15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sambhal Jama Masjid Case: संभल हिंसा में दो युवक की मौत, जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा, आगजनी और पथराव से शहर में तनाव

Sambhal Jama Masjid Case: उत्तर प्रदेश के संभल में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में दो युवकों की मौत हो गई है। मौत की खबर फैलते ही शहर में स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Swati Tiwari

Nov 24, 2024

Sambhal Jama Masjid Case: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार सुबह बड़ा बवाल हो गया। सर्वे टीम को देखकर भड़की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में दो युवकों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभल के एसपी ने इस खबर की पुष्टी की है। घटना के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिंसा में दो युवक की मौत 

दो लोगों के मौत की खबर फैलते ही शहर में तनाव फिर से बढ़ गया है। एक युवक के परिजन ने दावा किया है कि सीओ की गोली लगने से उसकी मौत हुई है। हिंसा के बाद डीआइजी और आइजी मौके पर मौजूद हैं। अखिलेश यादव का दावा है कि ये इसके पूरी घटना के पीछे बीजेपी का हाथ है। उनका कहना है कि बीजेपी ने जानबूझ कर ऐसा कर रही है ताकि चुनाव में हुए धांधली को लेकर कोई चर्चा न हो।

यह भी पढ़ें: पत्थरबाजी और आगजनी के बीच हाथ में राइफल लेकर पहुंचे संभल एसपी

एक पुलिसवाले को लगी गोली 

रविवार की सुबह कई घंटे तक पथराव होता रहा। पथराव में एसपी समेत कई पुलिसकर्मी  भी घायल हुए हैं। डिप्टी कलेक्टर चोटील हुए हैं वहीं एक पुलिसवाले को गोली भी लगी है।