
Sambhal News Today: उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही देश का पूरे विश्व में नाम हो रहा है। आयोजन में विद्यालय के प्रबंधक राजुल माहेश्वरी जी, प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज मौजूद रहे।
मोदी के नेतृत्व में बदली देश की दिशा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत प्राचीन काल से विश्व गुरु रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर उसी दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, ज्ञान, विज्ञान, रक्षा के क्षेत्र में पूरे विश्व के अंदर भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। पहले दुनिया के बड़े मंच पर हम अपने हितों की बात नहीं कह पाते थे। अब दुनिया के किसी भी देश में कोई घटना होती है तो पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है।
गुरुवार को वह पवांसा के पंडित रामप्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कॉलेज में 25वां रजत जयंती वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में नई शिक्षा नीति से सहायता मिलने वाली है। अलग से तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। युवाओं को समृद्ध बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
कार्यक्रम में शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने पवांसा को जौहर की भूमि बताते हुए कहा कि क्षत्राणियों ने पवांसा में जौहर किया था। महाराज ने जय श्रीराम के जयकारे लगवाए। कहा कि इस विद्यालय को स्थापित हुए 25 वर्ष हो गए। समय कितनी जल्दी गुजर गया। समय बहुत बलवान है। किसी से रुकता नहीं है। आगे कहा कि हमारे देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास रचा है।
Published on:
22 Dec 2023 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
