15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mann Ki Baat: PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान संभल की सोत नदी का जिक्र क्यों किया?

Sambhal News: PM नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान संभल जिले की सोत नदी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने मिलकर इस नदी को दोबारा से पुनर्जीवित कर दिया है। यह जनभागीदारी की एक बेहतर मिसाल है।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Sep 24, 2023

Why PM Modi mention Sot river of Sambhal during Mann Ki Baat program

PM Narendra Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि यूपी के संभल जिले के लोगों ने जनभागीदारी की मिसाल कायम की है। 70 गांवों ने एकजुट होकर सोत नदी को पुनर्जीवित किया है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि साल के पहले 6 महीने में ही ये लोग नदी के 100 किलोमीटर से ज्यादा रास्ते का पुनरुद्धार कर चुके थे। जब बारिश का मौसम शुरू हुआ तो यहां के लोगों की मेहनत रंग लाई और सोत नदी पानी से लबालब हो गई।

उन्होंने कहा कि अमरोहा से शुरू होकर संभल होते हुए बदायूं तक बहने वाली नदी क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी के रूप में जानी जाती थी। इसका पानी किसानों के लिए खेती का मुख्य आधार था।

समय के साथ नदी का प्रवाह कम होने के साथ अतिक्रमण बढ़ने से यह खत्म हो गई थी। संभल के लोगों ने सोत नदी को पुनर्जीवित करने का संकल्प ले लिया। पिछले साल दिसंबर में नदी के कायाकल्प का काम 70 से ज्यादा ग्राम पंचायतों ने मिलकर शुरू किया था।

ग्राम पंचायतों के लोगों ने सरकारी विभागों को भी अपने साथ लिया। साल के पहले छह महीने में ही लोगों ने 100 किलोमीटर से ज्यादा रास्ते का पुनरोद्धार कर दिया। बारिश का मौसम शुरू हुआ लोगों की मेहनत रंग लाई और सोत नदी पानी से भर गई। ये लोगों की ही मेहनत का फल है और किसानों के लिए यह खुशी का एक बड़ा मौका बनकर आया है।