
Mission Shakti Phase-4: संभल में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत मंडी समिति पुलिस लाइन बहजोई से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें महिला पुलिस कांस्टेबल, बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका, आईसीडीएस विभाग से आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा स्वास्थ्य विभाग से कार्मिक महिलाएं शामिल हुईं।
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत एवं मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान ने दो पहिया एवं चार पहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बहजोई से निकलकर चंदौसी होते हुए वापस कलेक्ट्रेट परिसर बहजोई पहुंची। इस दौरान सीडीओ कमलेश सचान, सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, सीओ बहजोई दीपक तिवारी एवं यातायात सीओ पंकज लावानिया, डीआईओ बृजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक वेदराम व बीएसए चंद्रशेखर उपस्थित रहे।
सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ में मिशन शक्ति फेज 4 का शुभारंभ किया गया। जिसका प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों व समूह की महिलाएं, महिला आरक्षी, महिला निरीक्षक, स्वास्थ्य विभाग की कार्मिक महिलाएं व शिक्षा विभाग की अध्यापिकों की उपस्थिति में अवलोकन करते हुए सुना गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्र जैसे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्वास्थ्य विभाग की कार्मिक महिलाएं, शिक्षा विभाग की अध्यापिकाएं एवं विद्यालय की उत्तम अंक पाने वाली छात्राओं को राज्य मंत्री गुलाब देवी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, डीएम, एसपी व सीडीओ द्वारा सम्मानित किया गया।
Published on:
15 Oct 2023 08:20 am
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
