
Worship of Govardhan Maharaj: संभल जिले में मंदिरों के साथ घरों में गोवर्धन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर पूजा अर्चना की। वही मंदिर में भी गोवर्धन भगवान की आकृति बनाकर पूजा अर्चना करने के बाद अंकुर प्रसाद के भंडारे का आयोजन किया गया।
पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की
जिले में गोवर्धन पूजा उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर सुख व समृद्धि की कामना की। इस दौरान अन्नकूट का प्रसाद बनाकर इसका भंडारा भी लगाया गया। पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने गोमाता और बछड़ों को नहलाकर उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया।
छप्पन प्रकार के लगाए भोग
श्रद्धालुओं ने घर के आंगन, मुख्य द्वार पर गोबर एवं लाल गेरु से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर कुमकुम, रोली, अक्षत, धूप, दीप, पुष्प, खील-बतासे आदि से भगवान गोवर्धन की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भगवान को अन्नकूट और छप्पन प्रकार के भोग लगाए गए। पूजा के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
Published on:
14 Nov 2023 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
