25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Yogi ने याद दिलाया संभल दंगों का इतिहास, बोले 209 हिंदुओं की हत्या पर कोई नहीं रोया

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संभल हिंसा में 209 हिंदू मारे गए पर कोई नहीं रोया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 16 Dec 2024, 3:33 PM IST

यूपी विधानसभा के शीतकालीन के पहले दिन की शुरुआत विपक्ष के हंगामे के साथ हुई। सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संभल में 1978 में क्या हुआ था। 184 हिंदुओं को जिंदा जलाकर मार दिया गया। आजादी के बाद से अब तक 16 दंगे हुए हैं। 209 हिंदुओं की हत्या हुई। एक बार भी किसी ने हिंदू परिवारों के प्रति संवेदना नहीं जताई। निर्दोष हिंदुओं के लिए दो शब्द नहीं कहे गए। ये लोग आज सौहार्द की बातें कर रहे हैं। इनको शर्म आनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भारत में राम और बुद्ध की परंपरा होगी, बाबर और औरंगजेब की नहीं। 

"209 हिंदुओं की हत्या पर कोई नहीं रोया"

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा, “संभल में 1978 में क्या हुआ था। 184 हिंदुओं को जिंदा जलाकर मार दिया गया। आजादी के बाद से अब तक 16 दंगे हुए हैं। 209 हिंदुओं की हत्या हुई। एक बार भी किसी ने हिंदू परिवारों के प्रति संवेदना नहीं जताई। निर्दोष हिंदुओं के लिए दो शब्द नहीं कहे गए।”

यह भी पढ़ें: Vidhan Sabha Session: विधानसभा मंडपम दर्शक दीर्घा का उद्घाटन: लोकतंत्र के दो पहियों की नई

पांच दिन तक चलेगा शीतकालीन सत्र 

लखनऊ में आज विधानमंडल में शीतकालीन सत्र की शुरुआत गहमागहमी के साथ हुई। पांच दिन तक चलने वाले इस सत्र में राज्य सरकार का मुख्य फोकस अनुपूरक बजट और महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने पर रहेगा। वहीं, विपक्ष ने महंगाई, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग