28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतकबीर नगर में जिले की कमान महिला के हाथों में, नीतू सिंह बनी BJP की पहली महिला जिलाध्यक्ष

संतकबीर नगर में BJP ने नीतू सिंह को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। नीतू सिंह मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के मेंहदावल शहर के सोनबरसा मोहल्ले की निवासी हैं।नीतू सिंह पिछले सात वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं। वह पहले महिला प्रदेश मंत्री के पद पर भी रह चुकी हैं। इनका राजनीतिक परिवार से नाता है।

less than 1 minute read
Google source verification

संतकबीर नगर में BJP ने जिले की कमान पहली बार महिला के हाथों में सौंपी है, नीतू सिंह भाजपा की पहली महिला जिलाध्यक्ष बनीं हैं और जगदंबा श्रीवास्तव की जगह लेंगी। BJP के इस कदम से जिले में महिलाओं में खुशी की लहर है।पार्टी कार्यालय में इस घोषणा के दौरान प्रमुख नेता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: BJP ने खोला पिटारा …गोरखपुर में जनार्दन तिवारी बने जिलाध्यक्ष, देवेश श्रीवास्तव बने महानगर अध्यक्ष

नीतू सिंह के नाम की घोषणा, महिला सशक्तिकरण का उदाहरण

नीतू के नाम की घोषणा होने के बाद पर्यवेक्षक और राज्यसभा सदस्य चौधरी तेजवीर सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, चुनाव अधिकारी सौरभ मिश्र, विधायक अंकुर राज तिवारी और गणेश चंद्र चौहान के साथ पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में BJP संगठन के लोग भी उपस्थित रहे। महिला जिलाध्यक्ष का चुनाव कर BJP ने यह जता दिया कि पार्टी महिलाओं के नेतृत्व को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

BJP से महिला जिलाध्यक्ष नए युग की शुरुआत

बता दें कि नीतू सिंह राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके परिवार के ही चंद्रशेखर सिंह जिले की मेहदावल विधानसभा सीट से छह बार MLA रह चुके हैं। इस मौके पर नीतू सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि मुझे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ कदम से कदम मिलाकर इस जिम्मेदारी को निभाऊंगी और पार्टी की विचाधारा हर घर तक पहुंचाने की कोशिश करूंगी। BJP के जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि संतकबीर नगर में भाजपा से महिला जिलाध्यक्ष एक नया युग़ साबित होगा। आधी आबादी की सोच BJP के प्रति और सकारात्मक होगी।