2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता की कुर्सी पर फिर मडराया खतरा, 14 जुलाई को विपक्षी दिखाएंगे ताकत

पिछली बार भाजपा नेता ने बचाई थी कुर्सी    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

संत कबीर नगर

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 8 Jul 2018, 4:38 PM IST

संतकबीरनगर. खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता मनोज राय के खिलाफ बुधवार को लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 24 जुलाई को मतदान होगा। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि एसडीएम सदर की देखरेख में खलीलाबाद ब्लॉक पर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा।

गौरतलब है कि खलीलाबाद ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख मनोज राय के खिलाफ चार जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र दिया था। जिसके बाद जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने शपथ पत्र के परीक्षण के बाद मतदान की तिथि घोसित करने का आश्वासन दिया था। वहीं अब मतदान की तिथि घोषित होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों में खुशी की लहर है। साथ ही शनिवार को कांग्रेस नेता रोहित पांडेय के आवास पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी खुशी का इजहार किया।

कांग्रेस नेता रोहित पांडेय के नेत्रृत्व में लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव

गौरतलब है कि चार जुलाई बुधवार को कांग्रेस नेता रोहित पांडेय के नेत्रृत्व में 62 सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्र डीएम को सौंपा गया था। और जिलाधिकारी से अविश्वास प्रस्ताव पर चुनाव कराने की तिथि घोषित करने की मांग की थी। इसके बाद शपथ पत्रों की जांच कराने के बाद जिलाधिकारी ने 24 जुलाई को क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मतदान की तिथि निर्धारित की है।

पूर्व में भी लाया जा चुका है अविश्वास प्रस्ताव, तब भाजपा नेता ने बचाई थी कुर्सी

सपा नेता मनोज राय के खिलाफ पिछले वर्ष भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। तब 31 अगस्त को दोनों पक्षों का मत विभाजन होना था। हालांकि तब सपा नेता की कुर्सी सुरक्षित बच गई थी। जिसके बाद कहा जा रहा था कि सपा नेता कि कुर्सी बचाने में खलीलाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका है।

तब उन्होंने पक्ष और विपक्ष दोनों गुटों से जुड़े क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एक टेबल पर लाने का काम किया था। गौरतलब है कि उस वक्त ब्लॉक प्रमुख मनोज राय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भाजपा में शामिल हुए नेता बृजभूषण पाण्डेय के बेटे मनमोहन पाण्डेय के नेतृत्व में लाया गया था। हालांकि अब देखना होगा कि क्या इस बार सपा नेता अपनी कुर्सी बचा पाते है या नहीं।

बड़ी खबरें

View All

संत कबीर नगर

उत्तर प्रदेश