संतकबीरनगर नगर में PRV जवानों से बदसलूकी का मामला सामने आया है। यहां सभासदों के दो गुटों में विवाद था जिस पर एक पक्ष प्रदर्शन के दौरान जवानों से हाथापाई कर दी।
गुरुवार की रात संतकबीर नगर के धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र में PRV जवानों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सख्त कारवाई करते हुए स्थानीय सभासद समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को नगर पंचायत धर्मसिंहवा की बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सभासद के दो गुटों में विवाद हो गया। इस पर एक पक्ष धर्मसिंहवा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब सभासद ने चौराहे से गुजर रही PRV की गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए कारवाई शुरू की।पुलिस ने शुक्रवार सुबह सभासद शशि गुप्ता कपूर राय, रवि प्रकाश राय, वीरेंद्र पांडेय और धर्मेंद्र पांडे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज एफआईआर में पुलिसकर्मी रोहितास पांडे, शकीन और कन्हैया लाल यादव के साथ हुई अभद्रता का जिक्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।