6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे से 2 किलोमीटर तक एनएच 28 जाम रहा इसे खाली कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारी लगे रहे।

2 min read
Google source verification
Road accident

संतकबीरनगर. खलीलाबाद थाना क्षेत्र के NH 28 मगहर दुर्गा मंदिर के पास एक पीकअप और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि मौके पर ही ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

Road accident

वहीं पिकअप खलासी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने ट्रक के आगे के हिस्से को काटकर शव को बाहर निकाला। इस घटना के बाद NH 28 लगभग दो किलोमीटर तक जाम रहा।

ये भी पढ़ें

image
Road accident

बता दें कि कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर दुर्गा मंदिर के पास एनएच 28 पर बीच सड़क पर ट्रक खड़ी थी तभी एक पिकअप आई और उसमें टक्कर मार दी जिसकी वजह से एक ट्रक सहित आपस में कई गाड़ियां टकरा गई।

Road accident

सूचना के बाद मौके पर सीओ खलीलाबाद साथ ही तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और ट्रक के आगे के हिस्से को कटकर ड्राइवर की लाश को बाहर निकाला गया वही इस दुर्घटना की वजह से लगभग 2 किलोमीटर तक एनएच 28 जाम रहा इसे खाली कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारी लगे रहे।