18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School timing change: तेज गर्मी का असर: यूपी के कई जिलों में बदला स्कूल टाइम, बच्चों को बड़ी राहत

यूपी में बढ़ते तापमान के कारण कई जिलों में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में टाइमिंग चेंज किया गया है। यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।

2 min read
Google source verification
स्कूलों का समय बदला बच्चों को राहत फोटो सोर्स पत्रिका

स्कूलों का समय बदला बच्चों को राहत फोटो सोर्स पत्रिका

School timing change: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने कुछ जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

School timing change in up: प्रदेश में गर्मी दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है। बांदा सहित कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। खासकर छोटे बच्चों के लिए यह मौसम काफी परेशानी भरा साबित हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को तेज धूप और लू का सामना करना पड़ रहा था। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इसी क्रम में शाहजहांपुर और संतकबीरनगर जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। यहां कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगे। पहले स्कूल का समय इससे अधिक देर तक था। जिससे बच्चों को दोपहर की तेज धूप में घर लौटना पड़ता था। जिलाधिकारी द्वारा जारी इस आदेश का पालन सभी बोर्ड के स्कूलों चाहे वे सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान हों को करना अनिवार्य होगा। इसी तरह वाराणसी में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। पहले यहां स्कूल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलते थे, लेकिन अब नया समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कर दिया गया है। यह बदलाव 18 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। अगले आदेश तक जारी रहेगा।

बढ़ते तापमान के कारण स्कूलों का समय बदला

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति बनी हुई है। तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया था। ऐसे में यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है। इसी वजह से प्रशासन पहले से ही सतर्क हो गया है। और जरूरी कदम उठा रहा है। स्कूलों के समय में बदलाव से बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी। अभिभावकों को भी कुछ हद तक चिंता से राहत मिलेगी।