3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतकबीर नगर की कोतवाली में महिला के बोतल निकालते ही मचा हड़कंप, फुर्ती से काबू में किए सुरक्षाकर्मी

शनिवार को संतकबीर नगर की कोतवाली में पुलिसकर्मियों की सजगता से एक बड़ी घटना होते होते बच गई। यहां समाधान दिवस पर फरियाद करने पहुंची महिला ने अचानक झोले से बोतल निकाला, ज्यों ही उसने ढक्कन खोलने की कोशिश की तब तक पुलिसकर्मियों ने उस पर काबू पा किया।

less than 1 minute read
Google source verification

शनिवार को कोतवाली थाना में समाधान दिवस पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता जनता से फरियाद सुन रहे थे। उसी दौरान एक महिला बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंच गई।जैसे ही उसने बोतल निकाला उसी दौरान पुलिस कर्मियों ने महिला से बोतल छीन लिया।पुलिस कर्मियों की सजगता से कोई बड़ी घटना नही हुई। महिला का आरोप था कि उसके जमीन का वरासत किसी और ने करा लिया था। बाद में अधिकाारियों ने फरियाद सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया।

SP के सुरक्षाकर्मी ने लपक कर महिला से छीना बोतल

खलीलाबाद कोतवाली परिसर में डीएम व एसपी थाना समाधान दिवस पर पीड़ितों की फरियाद सुन रहे थे। उसी दौरान गोरखपुर जनपद के कटसहरा निवासी लालती देवी डीएम व एसपी के समक्ष पहुंची। एसपी के सुरक्षा कर्मियों की नजर महिला के हाथ में पकड़ी बोतल पर पड़ गई।जब तक कोई कुछ समझ पाता उसे बोतल का ढक्कन खोलते देखकर सुरक्षा कर्मी ने लपककर हाथ से बोतल छीन लिया और कार्यालय में लेकर चले गए। इसके बाद महिला अपनी शिकायतों के प्रपत्रों को अधिकारियों के सामने दिखाने लगी।

महिला की शिकायत पर DM ने दिया निस्तारण का निर्देश

महिला लालती देवी का आरोप था कि उसकी जमीन खलीलाबाद तहसील के कुईकोल में है। विपक्षियों ने उसके पिता से गलत तरीके से रजिस्टर्ड वसीयत कराकर जमीन हथिया लिया है। पूर्व में कई बार शिकायत के बाद भी उसे जमीन पर कब्जा नही मिल पा रही है।इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों ने महिला को पकड़कर कुर्सी पर बैठाया। डीएम ने परेशान शिकायत कर्ता को पानी पिलाने के लिए कहा। पानी पिलाने के बाद उसके शांत होने पर उसकी फरियाद सुनी। संबंधित अधिकारियों को प्रपत्र देकर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम के पहल से महिला आश्वस्त होकर दफ्तर से वापस लौट गई।

Story Loader